लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश के अंदर आतंकवाद, अराजकता, उग्रवाद, भ्रष्टाचार और जातीय-भाषाई विद्वेष फैलाने की जड़ है। यह देश के लिए समस्या है इसे उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रायबरेली में थे। वह जनविश्वास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर रायबरेली में 834 करोड़ रुपये की 381 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। कहा कि जिस तरह से रायबरेली में हरचंदपुर, रायबरेली सदर समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा के साथ जुड़ने का काम किया है, उससे प्रदेश से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने काम किया जाएगा। कांग्रेस देश के लिए समस्या है। इस रायबरेली ने कभी विदेशी हुकूमत को स्वीकार नहीं किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने रायबरेली में जनविश्वास यात्रा में कहा कि आज जिस तरह से हरचंदपुर, रायबरेली सदर के विधायक समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को सहयोग देने वादा किया है। कांग्रेस के एक-एक जनप्रतिनिधि जिस तरह से भाजपा से जुड़ रहे हैं इससे रायबरेली से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। कांग्रेस देश की समस्या है। इस रायबरेली ने कभी विदेशी हुकूमत को स्वीकार नहीं किया।
उन्होंने रायबरेली की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस नाम के मरे हुए सांप को गले में डालकर घूमने की कोई जरूरत नहीं। कांग्रेस देश के अंदर आतंकवाद की जड़, अराजकता की जड़, उग्रवाद की जड़, देश में भ्रष्टाचार की जड़, देश के अंदर जातीय और भाषाई विद्वेष की जड़ फैलाने का काम करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में अन्य कोई समस्या नहीं, समस्या तो देश में कांग्रेस बनी है। प्रदेश में सपा और बसपा बनी हुई है। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता कहती है कि सपा का मतलब है जिस गाड़ी में सपा का झंडा तो समझो उसमें बैठा है कोई गुंडा। कानपुर में मेट्रो का संचालन शुरू करने प्रधानमंत्री आए तो सपा के कार्यकर्ता दंगा भड़काने की साजिश कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आप लोगों को याद होगा कि 2005 में जब रामसेतु को तोड़ने की बात हुई तो केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए कहा था कि राम का कोई अस्तित्व नहीं है।
योगी बोले, हम लोग ऐसे लोगों को कैसे स्वीकार कर सकते हैं। हमारी सरकार जनता का काम कर रही है और आस्था के सम्मान का भी काम कर रही है। क्या यह सपा और बसपा और कांग्रेस कर पाती। जो राम और कृष्ण को ही काल्पनिक कह चुके थे, वह क्या मंदिर बनाते। रामभक्तों पर गोली चलाने वाले क्या राममंदिर बनाते।
उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यह दल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हैं। योगी ने कहा कि प्रदेश अब देश और दुनिया के सामने सीना तानकर आगे बढ़ रहा है। यह जनविश्वास यात्रा उत्तर प्रदेश को नम्बर एक बनाने के लिए आपके सामने आई है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 