स्पोर्ट्स डेस्क/ भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल कभी भी क्रिकेट से ब्रेक नहीं चाहते लेकिन टीवी चैट शो विवाद के कारण जबरन मिले इस ब्रेक के दौरान आत्ममंथन के मौके से उन्हें मजबूती से वापसी करने में मदद मिली । बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में चौथे नंबर पर उतरकर शतक जमाकर राहुल ने विश्व कप एकादश में अपना स्थान लगभग तय कर लिया है ।
राहुल ने कहा ,‘‘ खेल से दूर रहकर खिलाड़ी को आत्ममंथन करने का मौका मिलता है और मुझे भी मिला ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘मैने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताया । वह महत्वपूर्ण था क्योंकि लंबे समय से मैं बाहर ही था । इस तरह का ब्रेक मैं नहीं चाहता था लेकिन मैने उसका सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल किया ।’
बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में 99 गेंद में 108 रन बनाने वाले राहुल अतीत के बारे में ज्यादा नहीं सोचकर खेल पर फोकस करना चाहते हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ जो बीत गया, सो बीत गया । मेरा फोकस हमेशा से क्रिकेट पर रहा है । मुझे खुशी है कि मैं वापसी कर सका । आईपीएल से मेरा आत्मविश्वास बढा और मैं उसे यहां बरकरार रख सका।’’
वह अपनी वापसी का श्रेय भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ को देते हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी बल्लेबाजी और तकनीक को लेकर कुछ दिक्कतें थी । मैने बेंगलुरू में अपने कोच के साथ उन पर काम किया और भारत ए के लिये खेलकर मुझे वह मौका मिला ।’’ राहुल ने कहा ,‘‘ मानसिक तैयारी, आत्मविश्वास की कमी और खराब फार्म को लेकर राहुल द्रविड़ से बात की । फार्म हासिल करने के लिये अच्छी पारियां कैसे खेलनी है वगैरह वगैरह । मैं वापसी करके रन बनाने को बेताब था ।’’’

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 