स्पोर्ट्स डेस्क/ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों पांच विकेट से मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने विपक्षी टीम की जीत का श्रेय उनके बल्लेबाज डेविड वार्नर की विस्फोटक पारी को दिया है।
राजस्थान ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 198 रन का विशाल स्कोर बनाया। हैदराबाद ने इस स्कोर को 19 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। वार्नर ने 37 गेंदों पर 69 रन बनाए।
रहाणे ने मैच के बाद कहा, “मैं सबसे पहले कहना चाहूंगा कि 190 का स्कोर एक अच्छा स्कोर था। विकेट पर गेंद थोड़ी सी रुक रही थी जिसकी वजह से हमनें 150 से ज्यादा रन बनाने का सोचा था। लेकिन जब कोई वॉर्नर जैसी बल्लेबाजी करता है तो बॉलर के पास गलती करने बहुत कम गुंजाइश होती है।
उन्होंने कहा, “हम हैदराबाद के लय को तोड़ नहीं तोड़ पाए। वॉर्नर के आउट होने के बाद विजय शंकर ने अच्छी बल्लेबाजी की।” रहाणे ने मैच के 102 रन की शतकीय पारी खेलने वाले संजू सैमसन की भी तारीफ की।
रहाणे ने सैमसन की तारीफ करते हुए कहा, ” हम सबको पता है कि वह कितने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मुझे पता है कि वह भी निराश होंगे, लेकिन अभी कई मौके आएंगे। उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता कायम रखनी होगी।”

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 