कोलकाता डेस्क/ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को “बुरी ताकत” और देश में “सबसे बड़ी महामारी” करार दिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी अपने राजनीतिक फायदे के लिए राज्य में “तनाव भड़काने” की कोशिश कर रही है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि बीजेपी की दिलचस्पी लोगों की भलाई में नहीं बल्कि सिर्फ सत्ता हासिल करने में है। उन्होंने कहा, ‘‘एक ओर आपके सामने कोविड-19, डेंगू है और दूसरी तरफ आपके सामने सबसे बड़ी महामारी बीजेपी है। यह एक बुरी ताकत है। बंगाल में, यदि आप राजनीति में हैं, तो आपको कुछ मानदंडों का पालन करना होगा जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं। ”
ममता ने अपनी पार्टी के मुखपत्र जागो बांग्ला” द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “बीजेपी को इससे मतलब नहीं है कि लोग मृत हैं या जीवित। उनकी दिलचस्पी सिर्फ सत्ता हासिल करने में है। मैं उनसे कहना चाहती हूं, यह आसान नहीं होगा। “उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों से कोविड-19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘कई राज्यों में, प्रशासन ने या तो इस साल के समारोह को रद्द कर दिया है या इसे सिर्फ एक या दो (स्थानों) तक सीमित कर दिया है। ‘
बंगाल की सीएम ने ‘इस मौके पर ”जागो बांग्ला” के विशेष संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने ”सृष्टि” नामक एक संगीत एल्बम को भी जारी किया। इसमें सात गाने हैं, जिन्हें ममता ने लिखा है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath