लखनऊ डेस्क/ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के हांथ से सत्ता जाती हुई दिख रही है। मायावती ने आज यहां कई जिले के मुख्य सेक्टर प्रभारियों, जिला सेक्टर प्रभारियों के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। मायावती ने संगठन खासकर पोलिंग बूथ कमेटियों के कार्यकलापों व उनकी तैयारियों आदि की समीक्षा की और बचे हुए कामों को युद्धस्तर पर एक से डेढ़ माह में पूरा करने का निर्देश दिए। कहा कि कमेटी गठन व कैडर बैठकों में सभी को उनकी जिम्मेदारियां जरूर बताई जाएं और इसकी लगातार समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट से उन्हें अपडेट कराया जाए।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिस प्रकार से कांग्रेस, भाजपा व सपा द्वारा बसपा मूवमेंट व उसके नेतृत्व के खिलाफ तरह-तरह के हथकंडों का इस्तेमाल कर रहा है। इसलिए उनका सामना करने के लिए पहले से ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। विरोधी पार्टियां बसपा के बढ़ते जनाधार व यूपी में एक बेहतर विकल्प के रूप में उसके उभरने से काफी घबराई हुई हैं। भाजपा सत्ता जाती हुई देखकर ऐसे फैसले ले रही है जिसका जनहित से सही वास्ता न होकर केवल वक़्ती व सस्ती लोकप्रियता वाला है।
बसपा मुखिया ने कहा कि केंद्र सरकार को अड़ियल रवैया त्याग कर कृषि कानूनों को वापस लेने पर विचार करना चाहिए। इस मामलें में हरियाणा सरकार का रवैया लगातार घोर किसान-विरोधी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बसपा आंदोलित किसानों के साथ उनकी जायज मांगों के समर्थन में हमेशा खड़ी रही है। यूपी की भाजपा सरकार से भी आग्रह है कि वह हरियाणा व मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की तरह किसानों के खिलाफ बर्बर व्यवहार न करे।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 