स्पोर्ट्स डेस्क/ सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान भुवनेश्वर कुमार का कहना है कि किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाफ कम स्कोर की रक्षा करते हुए उनकी टीम का लक्ष्य मैच को अंतिम ओवर तक खींचना था वह इसमें सफल रही। आईएस बिंद्रा स्टेडियम में सोमवार को हुए मैच में किंग्स इलेवन ने हैदाराबाद को 6 विकेट से हराकर घर में जीत का क्रम बरकरार रखा।
भुवनेश्वर ने कहा कि हार किसी भी टीम के लिए निराशाजनक होती है लेकिन वह अपनी टीम की लड़ाकू प्रवृति से खुश हैं क्योंकि तय रणनीति के हिसाब से वह मैच को अंतिम ओवर तक खींचने में सफल रही। भुवनेश्वर ने कहा, “हां, हार दुखदाई होती है लेकिन हमने ओस के बीच जिस तरह गेंदबाजी की, उससे मैं खुश हूं।
ओस के बीच यार्कर और स्लोअर डालना मुश्किल होता है लेकिन इसके बावजूद हम अपनी रणनीति को अमली जामा पहनाने में सफल रहे।” उल्लेखनीय है कि किंग्स इलेवन ने 151 रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए चार विकेट गंवाकर 19.4 ओवर में जीत हासिल की ।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 