नई दिल्ली डेस्क/प्रधानमंत्री पद की बृहस्पतिवार शाम को शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी ने आज सुबह राजघाट जा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए । इसके बाद उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी । मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक में देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों को भी नमन किया।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी, सम्मान प्रकट किया । इस साल हम बापू का, 150वां जयंती वर्ष मना रहे हैं । मैं आशा करता हूं कि यह विशेष अवसर बापू के नेक विचारों एवं आदर्शों को और लोकप्रिय बनाने तथा गरीबों, वंचितों एवं हाशिये पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में हमें प्रेरित करे । ’’
मोदी ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘ हम अपने प्रिय अटलजी को हर क्षण स्मरण करते हैं । भाजपा को लोगों की सेवा करने का इतना बड़ा अवसर मिलता देख, वह बहुत खुश होते ।’’ उन्होंने कहा ‘‘अटलजी के जीवन एवं उनके कार्यों से बहुत प्रेरित हूं । हम शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में प्रयास जारी रखेंगे ।’’
मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘‘ अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए शहीद होने वाले वीर पुरूषों एवं महिलाओं पर भारत को गर्व है । राष्ट्रीय समर स्मारक पर हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की । ’’ उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भारत की एकता और अखंडता की सुरक्षा के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगी । राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है ।
मोदी सबसे पहले राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर, गिरिराज सिंह जैसे भाजपा के नेता मौजूद थे।
बापू और अटल को श्रद्धांजलि देने के बाद मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंच कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने इसी साल 26 फरवरी को राष्ट्रीय समर स्मारक का उद्घाटन किया था। इस दौरान उनके साथ निवर्तमान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे/

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 