लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि विभिन्न विभाग अगर बेहतर तालमेल से काम करें तो कुपोषण के खिलाफ जंग जीती जा सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय पोषण माह की तैयारियों को लेकर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग समेत अन्य विभागों और प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे।
योगी ने कहा, ‘संपूर्ण स्वास्थ्य के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में भी एक बड़ा कार्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। अंतरविभागीय समन्वय से हम बहुत लक्ष्यों को एक साथ प्राप्त कर सकते हैं। इसमें विभागों के आपसी तालमेल के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ हर जंग जीती जा सकती है।’ उन्होंने कहा, ‘इसके लिए जिलाधिकारी आज और अभी से अपने-अपने जिले के लिए कार्ययोजना बनाकर उसे प्रभावी तरीके से लागू करें। इसकी नियमित निगरानी करें, कार्ययोजना की प्रभावी निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें।’
योगी ने कहा, ‘मानदेय बढ़ाने के बाद भी अगर आंगनबाढ़ी कार्यकर्ता आंदोलन करती हैं तो जिलाधिकारी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यह अभियान हमें गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है तो साक्षरता के लिहाज से भी स्कूल चलो अभियान के साथ इसको जोड़ें। नामांकन की प्रक्रिया के चलते हम बच्चों को इस अभियान के तहत जोड़ सकते हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘बेसिक शिक्षा परिषद इस बात को सुनिश्चित करें कि जिन जनपदों में बेसिक शिक्षा अधिकारी अभी तक नियुक्त नहीं हो पाए हैं, वहां पर तत्काल उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाए। स्वच्छता और शुद्घ पेयजल कुपोषण को खत्म करने का सबसे प्राथमिक आधार हैं। सभी विभाग शुद्घ पेयजल को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं और आमजन को जागरूक करने का काम करें।’

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 