TIL Desk/Pratapgarh- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सपा विधायक राम सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। रामसिह को पूर्व विधायक का दर्जा और सुविधायें भी नहीं मिलेंगी| राम सिंह कुख्यात डाकू ददुआ का भतीजा है और प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश की पट्टी विधानसभा से एमएलए थे। सन 2012 में यूपी विधानसभा चुनाव में सपा से उम्मीदवार राम सिंह का भाजपा से कई बार विधायक रहे मोती सिंह के साथ मुकाबला था।
इस चुनाव में मोती सिंह 156 वोटों से मोती सिंह से हार गए थे। चुनाव परिणाम आने के बाद मोती सिंह ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। मोती सिंह के समर्थकों का कहना था कि पोस्टल वोटों की भी गिनती करवाई जाए। मोती सिंह के वकील का कहना था कि 955 वोट गलत तरीके से कैंसिल कर दिए गए हैं। गणना में मोती सिंह को 61,278 वोट मिले थे।
कोर्ट ने मोती सिंह की अपील स्वीकार कर ली थी जिस पर फैसला देते हुए राम सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। इस फैसले के बाद भी मोती सिंह को विजय नै माना जायेगा| क्योंकि पोस्टल वोटों का सही आकड़ा अभी भी नहीं प्राप्त है| इस मामले में तत्कालीन डीएम, एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को भी दोषी मानकर कार्रवाई की बात कही है। कोर्ट के इस फैसले से सपा को करारा झटका लगा है वहीं भाजपा में खुशी की लहर है।
Like us: www.facebook.com/tilupnewsmail
Log on www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 