पटना डेस्क/ सुशांत आत्महत्या मामले की जांच करने मुंबई गए पटना के नगर पुलिस उपाधीक्षक आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी शुक्रवार की देर रात पटना पहुंच गए। उन्हें रिसिव करने के लिए खुद पटना हवाई अड्डे पर पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय मौजूद थे।
पटना लौटने के बाद आईपीएस अधिकारी तिवारी ने पत्रकारों से ज्यादा बात नहीं की। लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) बीएमसी ने उन्हें मुंबई में क्वारंटीन नहीं करता, तो चार-पांच दिन में जांच में और प्रगति होती तथा कुछ और लोगों से पूछताछ की जाती। कुछ और सबूत जुटाए जाते। उन्होंने कहा कि वहां क्या हुआ, सबने देखा है।
उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनके पिता के के सिंह द्वारा पटना के राजीवनगर थाना में दर्ज कराए गए मामले के बाद बिहार की एक चार सदस्यीय पुलिस टीम जांच के लिए मुंबई भेजी गई थी। इसके दो दिन के बाद पटना नगर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को भी जांच के लिए मुंबई भेज गया, लेकिन कोरोना को लेकर क्वारंटीन कर दिया गया। शुक्रवार को बीएमसी ने आईपीएस अधिकारी को क्वारंटीन मुक्त किया।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 