मुंबई डेस्क/ कमजोर घरेलू और वैश्विक रुख के बीच वित्तीय और वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 419 अंक गिर गया।
बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 419.93 अंक यानी 1.12 प्रतिशत गिरकर 36,912.86 अंक पर आ गया। इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 127.55 अंक यानी 1.16 प्रतिशत लुढ़क कर 10,895.70 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा गिरावट टाटा मोटर्स , टाटा स्टील , आईसीआईसीआई बैंक , ओएनजीसी , एचडीएफसी , महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम), एनटीपीसी , वेदांता , आईटीसी और एसबीआई में रही। इनके शेयर चार प्रतिशत तक गिर गए।
वहीं , दूसरी ओर टेक महिंद्रा , एचसीएल टेक , टीसीएस और इंफोसिस के शेयरों में दो प्रतिशत तक की तेजी देखी गई। कारोबारियों के मुताबिक , कमजोर वृह्द आर्थिक आंकड़ों और अगस्त में वाहन कंपनियों की बिक्री घटने से शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को शेयर बाजार बंद था। शेयर बाजारों के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,162.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,502.27 करोड़ रुपये के शेयर के शुद्ध खरीदार रहे।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 