नई दिल्ली डेस्क/ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत किए जाने के बाद बुधवार को दावा किया कि उज्ज्वला योजना के तहत मिले 90 प्रतिशत सिलेंडर धूल खा रहे हैं और महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, ‘उज्ज्वला में मिले 90 प्रतिशत सिलेंडर धूल खा रहे हैं और महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं क्योंकि भाजपा सरकार ने सिलेंडर के दाम 7 सालों में दुगने और सब्सिडी न के बराबर कर दी है। ‘ प्रियंका ने यह भी कहा, ‘‘अगर उज्ज्वला को लेकर सरकार जरा भी ईमानदार है तो गरीबों को सब्सिडी दे और महंगाई कम करे। ‘
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से ”प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना” के दूसरे चरण की शुरुआत की थी। उन्होंने उज्ज्वला योजना-दो के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में मोदी ने उज्ज्वला योजना के पहले चरण के पांच लाभार्थियों से बातचीत भी की थी | उज्जवला 2.0 योजना के तहत अब लाभार्थी महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन, एक महीने का मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर और हॉट प्लेट भी दिया जाएगा। पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से महोबा जिले में लाभार्थी महिलाओं को योजना के तहत पहला गैस कनेक्शन सौंपा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उज्जवला योजना के पहले चरण में आठ करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन महिलाओं को पहले ही निशुल्क दिए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि इस योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन लेने के लिए ज्यादातर कागजी झंझटों को खत्म कर दिया गया है। राशन कार्ड या निवास प्रमाणपत्र के बिना भी गरीब औऱ पात्र महिलाएं गैस सिलेंडर और चूल्हे का कनेक्शन ले सकेंगे।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 