अयोध्या डेस्क/ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ऐलान किया कि राम जन्मभूमि आंदोलन में जान गंवाने वाले कारसेवकों के घर तक भी सड़क बनाई जाएगी। ये सड़क राम भक्त कारसेवक के नाम से बनेगी। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या मंगलवार को अयोध्या में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बलिदानी रामभक्त उनके घर तक उनकी सड़क कारसेवक मार्ग के नाम से बनेगी। बलिदान रामभक्त का नाम और फोटो भी लगेगी। कहा कि देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले जवान व आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिस के जवान के घर तक अब बनेगा जय हिंद वीर पथ। सरकार जयहिंद वीर पथ के नाम से सड़क बनाई जा रही है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि 2022 के चुनाव में 300 से अधिक सीट जीत कर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में गुंडागर्दी की सरकार नहीं कोई चाहता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा सम्मान। हर कार्यकर्ता अपने आप को डिप्टी सीएम से कम न समझे। साथ ही प्रदेश में टॉपर स्टूडेंट के घर तक सड़क बनाई जाएगी। स्वामी विवेकानंद के नाम से भी सड़क बनेगी।
मौर्य ने अयोध्या मंडल के 996 परियोजना का जिसकी कुल लागत 14 अरब 78 करोड़ है का शिलान्यास व लोकार्पण किया, जिसमें 391 परियोजनाएं, जिसकी कुल लागत 5 अरब 83 करोड़ है, का लोकार्पण तथा 605 परियोजना जिसकी लागत 8 अरब 95 करोड़ है, का शिलान्यास किया। जनपद अयोध्या के 145 परियोजना जिसकी लागत 3 अरब 66 करोड़ 7 लाख 37 हजार, जनपद अंबेडकरनगर की 126 परियोजना जिसकी कुल लागत 93 करोड़ 20 लाख, जनपद बाराबंकी की 83 परियोजना जिसकी कुल लागत 95 करोड़ 34 लाख, सुल्तानपुर की 172 परियोजना जिसकी कुल लागत 2 अरब 29 करोड़ 40 लाख, अमेठी के 77 परियोजनाओं जो कि एक अरब 4 करोड़ 2 लाख की है, का भी शिलान्यास किया है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 