पटना डेस्क/ केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गिरिराज सिंह ने सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जोरदार निशाना है। उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे कट्टरपंथी जामिया मिलिया व एएमयू जैसे शिक्षण संस्थानों में देश के खिलाफ जहर घोलकर एक देशद्रोही सेना बना रहे हैं। भाजपा के फायरब्रांड नेता के रूप में चर्चित बेगूसराय के सांसद सिंह ने ट्वीट किया कि ओवैसी जैसे कट्टरपंथी जामिया/एएमयू जैसे शिक्षण संस्थानों में देश के खिलाफ जहर घोल देश के खिलाफ एक देशद्रोही सेना बना रहे हैं।
ओवैसी और ऐसे पनप रहे संविधान विरोधियों को रोकना होगा। भारतवंशी अब जग गए हैं, हमें दबाओ नहीं तोड़ो नहीं। तुम्हारे लिए पाकिस्तान बना दिया था, अब हमें चैन से जीने दो। इस ट्वीट के साथ सिंह ने ओवैसी का लोकसभा में इससे जुड़े मुद्दे को उठाने का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। सिंह ने एक अन्य ट्वीट में दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
सिंह ने ट्वीट किया कि केजरीवाल के तुष्टीकरण एवं देश विरोधी ताकत को मदद करने के खिलाफ दिल्ली ही नहीं, संपूर्ण हिंदुस्तान जग रहा है। देश भक्त अपना रास्ता चुनेंगे और शाहीन बाग समर्थक केजरीवाल की ईंट से ईंट बजा देंगे। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा हो। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि असदुद्दीन ओवैसी देश के मुसलमानों को भड़का रहे हैं। गिरिराज सिंह का यह बयान ओवैसी के बिहार के किशनगंज में हुई सभा के बाद आया है। इस सभा में ओवैसी ने लोगों से अपील की थी कि वह देश के संविधान को बचाने के लिए एक साथ आएं और सरकार के इस कानून का विरोध करें।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 