लखनऊ डेस्क/ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली में पड़ोसी राज्यों से आए किसानों पर मंगलवार को हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि यह भाजपा सरकार की निरंकुशता की पराकाष्ठा है, जिसका खामियाजा भुगतने के लिए उसे तैयार रहना चाहिए।
मायावती ने अपने बयान में कहा कि किसानों की आय दोगुणा करके उनके अच्छे दिन लाने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार निहत्थे किसानों पर पुलिस से लाठियां बरसवा रही है, उन पर आंसूगैस के गोले आदि दगवाकर जुल्म कर रही है, जबकि किसान समाज के लोग गांधी जयंती के दिन गांधी समाधि स्थल पर जाकर केवल अपना विरोध प्रदर्शन करने वाले थे।
बसपा प्रमुख ने कहा कि वैसे तो भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की गरीब व किसान विरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग काफी पीड़ित है, खासकर किसान वर्ग के लोग इस सरकार में कुछ ज्यादा ही संकट झेल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों ने अगर किसानों की समस्याओं का सही समाधान किया होता तो खासकर यूपी, पंजाब व हरियाणा के किसानों को आज दिल्ली में पुलिस की लाठी का शिकार होकर मुसीबत व जिल्लत नहीं झेलनी पड़ती।
मायावती ने कहा कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में किसानों पर पुलिस बर्बरता व ज्यादती की घटनाएं समाज के उद्वेलित कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, बल्कि भाजपा सरकारों द्वारा किसानों की कर्जमाफी की घोषणा भी इनकी अन्य वादों व घोषणाओं की तरह हवा-हवाई ही साबित हुई है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 