लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद से ही इलाहाबाद में अगले साल होने वाले कुंभ के आयोजन को लेकर अधिकारी पूरी तरह से सचेत हैं। वजह यह है कि केंद्र और यूपी सरकार के सबसे प्राथमिकता वाले आयोजनों में कुंभ 2019 का आयोजन भी शामिल है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस विभाग ने भी कमर कस ली है। आला अधिकारियों के मुताबिक प्रयाग में होने वाले कुंभ से पहले श्रद्धालुओं के साथ अच्छे व्यवहार के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस तरह लखनऊ आने वाले विदेशी पयर्टकों का यह कहकर स्वागत किया जाता है कि ‘मुस्कुराइये क्योंकि आप लखनऊ में हैं’ ठीक इसी तरह प्रयाग आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस बात का एहसास कराया जाएगा कि ‘मुस्कुराइये क्योंकि आप कुंभ में हैं’।
उन्होंने बताया कि यह कोशिश इसलिए है कि यहां आने वाले देशी और विदेशी पर्यटक अच्छी यादें लेकर लौटें। इसके लिए इलाहाबाद में माघ मेले के दौरान तैनात रहे अधिकारी और पुलिसकर्मी नए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए हर थाने से एक-एक इंस्पेक्टर और दो-तीन कांस्टेबल शामिल किए जाएंगे।
पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में इलाहाबाद के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा और इसके बाद पड़ोसी जिलों के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
दरअसल केंद्र और राज्य सरकार कुंभ के सफल आयोजन को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। सरकार का साफ निर्देश है कि कुंभ में आने वाले देशी और विदेशी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसको ध्यान में रखते हुए मेला प्रशासन ने इस बार मेले के लिए काफी तैयारी कर रखी है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 