नई दिल्ली डेस्क/ आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्वी दिल्ली की उम्मीदवार आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के इसी सीट के उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ दो वोटर कार्ड रखने का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा, “मैंने पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ दिल्ली के दो अलग-अलग क्षेत्रों -करोल बाग और राजेंद्र नगर- से दो अलग-अलग वोटर कार्ड रखने का आपराधिक मामला दर्ज कराया है।”
यह शिकायत तीस हजारी अदालत में धारा 155(2) के तहत दर्ज कराई गई है, जिसमें मामले की पुलिस जांच की मांग की गई है। उन्होंने यहां मीडिया से कहा, “जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 17 के अनुसार, कोई भी व्यक्ति दो जगह से वोट नहीं दे सकता। धारा 31 के तहत कोई व्यक्ति अगर दो जगह से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराता है तो उसे एक साल तक की सजा दी जा सकती है।”
आतिशी ने यह भी कहा कि गंभीर ने नामांकन के समय रिटर्निग ऑफिसर को सौंपे अपने हलफनामे में कहा है कि वह केवल विधानसभा क्षेत्र राजिंदर नगर -39, भाग संख्या 43, सीरियल नंबर 285, ईपीआईसी नंबर – एसएमएम1357243 में मतदान करने के लिए पंजीकृत हैं।उन्होंने कहा, “हालांकि, यह पता चला है कि गंभीर को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र करोल बाग -23, भाग संख्या 86, सीरियल नंबर 87, ईपीआईसी नंबर – आरजेएन1616218 में भी वोट देने के लिए पंजीकृत किया गया था।”
आप नेता ने कहा, “यह तथ्य जानबूझकर अपने नामांकन की फाइलिंग और छानबीन के दौरान छुपाए गए थे, ताकि रिटनिर्ंग ऑफिसर उनके नामांकन को अस्वीकृति न कर दे।” उन्होंने कहा कि चुनावी हलफनामे में दी गई गलत जानकारी भी उक्त अधिनियम की धारा 125ए के तहत दंडनीय है, जिसमें छह महीने की जेल का समय है। हलफनामे में आप के उम्मीदवार द्वारा आपत्ति जताए जाने के कारण गंभीर के नामांकन को रोक दिया गया था।
उन्होंने कहा, “जनता के लिए दुर्भाग्य है कि एक ऐसे उम्मीदवार को उसके स्टारडम का फायदा उठाने के लिए उतार दिया गया, जिसे कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं है। लेकिन इसकी कीमत पार्टी और उम्मीदवार को चुकानी पड़ेगी, क्योंकि उसे जेल भी हो सकती है।”

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 