मुंबई डेस्क/ भगोड़े माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर का सहयोगी होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने मातोश्री में फोन किया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात कराने को कहा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अनिल परब ने कहा, कॉलर की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं है। उसने कम से कम दो बार मोतीश्री में फोन किया। कॉलर ने सीएम के बांद्रा ईस्ट स्थित निजी आवास में शनिवार को फोन किया और कहा कि वह ठाकरे से बात करना चाहता है।
उन्होंने रविवार शाम मीडिया से कहा, हमने मामले में जरूरी कदम उठाने के लिए मुंबई पुलिस को फोन किया। पुलिस कॉलर की पहचान का पता लगाएगी और मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा, वह कदम उठाएगी।
परब ने हालांकि स्पष्ट तौर पर इस बात से इनकार कर दिया कि कॉलर ने सीएम आवास को उड़ाने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि सरकार ने मामले पर गंभीरता से संज्ञान लिया है और सीआईडी को मामले की तफ्तीश करने के लिए कहा गया है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath