कोलकाता डेस्क/ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में परेशानी खड़ी करने और मतदाताओं को धमकाने के लिए दूसरे राज्यों से कथित गुंडे आए हैं। उन्होंने बुधवार को निर्वाचन आयोग से इस मामले में कार्रवाई करने का आह्वान किया।
अगले दौर का चुनाव प्रचार करने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पूर्वी मिदनापुर जिले के विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में स्थानीय लोगों को भगाया जा रहा है।
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘दूसरे राज्यों के गुंडे मतदाताओं को धमकाने के लिए नंदीग्राम में दाखिल हो गए हैं। बलरामपुर गांव और अन्य इलाके के ग्रामीणों को भगाया जा रहा है। वे मतदाताओं को धमका रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम निर्वाचन आयोग से शिकायत कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग को इसपर संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।’’
भाजपा नेता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि निर्वाचन आयोग को इन आरोपों को देखना है लेकिन लगता है कि मुख्यमंत्री को हार का आभास हो गया है, इसलिए पहले ही वह ऐसे दावे कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि सभी की नजरे नंदीग्राम पर है जहां पर बृहस्पतिवार को मतदान होगा। यहां पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला उनके कभी करीबी रहे और अब भाजपा के टिकट पर लड रहे शुभेंदु अधिकारी से है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 