चंडीगढ़ डेस्क/ पंजाब के गुरदासपुर जिले में तीन लोगों द्वारा बंदूक की नोक पर कार हाइजैक करने की घटना के बाद पड़ोसी राज्यों में पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने एक तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बरियार बाईपास के पास एक सफेद रंग की वर्ना कार को रोका और हवा में गोलीबारी करने के बाद वाहन छीन लिया। यह घटना शुक्रवार की शाम की है।
हालांकि, पुलिस ने इस घटना के संबंध में आतंकवादी एंगल की संभावना से इनकार किया है। वहीं पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने जम्मू और हिमाचल प्रदेश में अपने समकक्षों को लिखे पत्र में उन्हें राज्य में सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। हाल ही में क्षेत्र में हुए दो बड़े आतंकी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसी इस घटना को गंभीरता से ले रही है।
पाकिस्तान के आतंकवादियों ने साल 2016 में पंजाब के पठानकोट और साल 2015 में पड़ोसी गुरदासपुर जिले के दीनानगर शहर में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के ठिकाने पर हमला किया था।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath