स्पोर्ट्स डेस्क/ सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने मंगलवार को टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया ताकि 2021 में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप के लिये वनडे क्रिकेट पर फोकस कर सके । छत्तीस वर्षीय मिताली ने 32 टी20 मैचों में टीम की कप्तानी की है जिसमें तीन महिला टी20 विश्व कप (2012, 2014 और 2016) शामिल हैं ।
मिताली ने कहा ,‘‘ 2006 से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब मैं इस प्रारूप से संन्यास ले रही हूं ताकि 2021 वनडे विश्व कप पर ध्यान केंद्रित कर सकूं ।’’ मिताली ने टी20 क्रिकेट में 89 मैचों में 37.5 की औसत से भारत के लिये सर्वाधिक 2364 रन बनाये हैं । उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 97 रन रहा । उन्होंने 1999 में इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी में टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया था ।
मिताली टी20 क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर थी । संन्यास की घोषणा के बाद मिताली अब 50 ओवर के प्रारूप पर ज्यादा ध्यान दे सकेंगी जिसका विश्व कप 2021 में खेला जाना है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 2017 में खेले गये विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 