पटना डेस्क/ शादी के बाद दूल्हे के साथ नई नवेली दुल्हन को अक्सर आपने ससुराल जाते चमचमाती लग्जरी कार से देखा होगा, लेकिन बिहार में इस बार बरसात में दूल्हे को अपनी दुल्हन को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला बिहार के किशनगंज में देखने को मिला है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पिछले करीब दो दशक से बिहार में होने वाले किसी भी चुनाव में नेताओं द्वारा कथित सुशासन के नाम पर मतदाताओं को रिझाने का काम किया जाता रहा है, लेकिन किशनगंज की यह तस्वीर बिहार के विकास के दावे की पोल खोल रही है। बताया जाता है कि यह वायरल वीडियो किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के सिंघीमारी पंचायत के पलसा घाट की है।
कहा जा रहा है कि लोहागड़ा गांव से एक बारात पलसा गांव आई थी। विवाह संपन्न होने के बाद जब दूल्हा अपने मन में कई सपने संजोए अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ला रहा था, तब कनकई नदी का जलप्रवाह बढ गया। बारात में शामिल लोगों ने नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लिया, लेकिन जब नदी के किनारे नाव पहुंची तब नाव ने भी इस नवदंपति का साथ छोड दिया। नाव भी कम पानी होने के कारण नदी के किनारे नहीं जा सकी।
नदी की धार में अन्य बाराती तो आसानी से पार कर गए लेकिन नई नवेली दुल्हन को नदी पार करना इतना आसान नहीं था। नाव में घूंघट निकाले दुल्हन को असमंजस में पाकर नदी पार कराने के लिए दूल्हे ने अपनी गोद में उठा लिया। नाव का सफर समाप्त होने के बाद दुल्हन को नदी पार कराने के लिए दूल्हा ने उसे अपनी गोद में उठाकर नदी पार कराया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हे ने गोद में उठाकर अपनी जीवनसंगिनी को नदी पार करा रहा है। बहरहाल, यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंटस भी कर रहे हैं । लोग इस घटना की जमकर चर्चा भी कर रहे हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 