लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है और कहा है कि वह ‘दानव संस्कृति’ से पीड़ित हैं और उनका डीएनए ‘खराब’ है। बलिया विधायक का यह बयान कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शनिवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए जाने पर ममता बनर्जी की नाराजगी व्यक्त करने के बाद आया।
बीजेपी विधायक ने संवाददाताओं से कहा, ममता बनर्जी के डीएनए में दोष है, वो राक्षसी संस्कृति की हैं। कोई भी राक्षस भगवान राम से प्रेम नहीं कर सकता है। वो एक बेईमान और दुष्ट (‘शैतान’) व्यक्ति हैं। भगवान राम के लिए उनकी नफरत स्वाभाविक है।”
सिंह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल के सदस्यों द्वारा की गई हिंसा और हत्या उनके ‘बुरे’ कृत्य का सबूत देती है।
विवादास्पद बयान देने के लिए जाने जाने वाले भाजपा विधायक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बसपा अध्यक्ष मायावती को भी निशाना बनाते रहे हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 