लखनऊ डेस्क/ दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय की विधवा व भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को एक भावुक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की मदद नहीं करने का आग्रह किया है।
अंसारी ने 2005 में कृष्णानंद राय की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी, लेकिन बाद में सबूतों के अभाव में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। वर्तमान में वह पंजाब की मोहाली जेल में बंद हैं। अलका राय ने अपने पत्र में कहा है कि वह पिछले 14 वर्षों से न्याय के लिए लड़ रही हैं।
पत्र में उन्होंने लिखा, आपकी पार्टी और पंजाब में आपकी सरकार अंसारी को बचा रही है और उसे वापस उत्तर प्रदेश में भेजने से इनकार कर दिया है। यह अविश्वसनीय है कि यह सब आपके या राहुलजी की जानकारी के बिना हो रहा है। पेशेवर अपराधी मुख्तार अंसारी ने कई परिवारों को बर्बाद किया है।
अलका ने आगे लिखा कि उनके जैसे कई लोग मुख्तार अंसारी को उसके अपराधों के लिए सजा दिए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी को संवेदनशीलता दिखाने और अपराधी को सजा दिलाने में मदद करने के लिए कहा। अलका राय, गाजीपुर के मोहम्मदाबाद सीट से भाजपा की विधायक हैं, जो उनके पति की सीट होती थी।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath