लखनऊ डेस्क/ यूपी के गवर्नर राम नाईक ने मथुरा दादरी और कैराना में हुई घटनाओं पर राष्ट्रपति को एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी है। इस मामले में गवर्नर ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी, जो कुछ दिन पहले ही गवर्नर को भेजी गई थी। अब यही रिपोर्ट उन्होंने राष्ट्रपति को भेजी है।
इस मामले में राम नाईक ने कहा कि मेरे पास रिपोर्ट आई थी और मैंने उसका अध्ययन करने के बाद गोपनीय रिपोर्ट राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेज दी है। हालांकि, राम नाईक ने रिपोर्ट के बारे में बताने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि ये रिपोर्ट गोपनीय थी, इसलिए वो इसपर चर्चा नहीं कर सकते।
गवर्नर राम नाईक ने कैराना से लोगों के पलायन करने के मामले, दादरी के बिसाहड़ा कांड और मथुरा के जवाहरबाग में हुई हिंसा के मामले पर अखिलेश सरकार से रिपोर्ट मांगी थी, जो कुछ दिन पहले सरकार ने उन्हें सौंप दी थी।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 