पटना डेस्क/ लोकसभा चुनाव का रण आखिरी चरण में पहुंच गया है। 19 मई को आखिरी चरण का मतदान होना है। इस चरण से पहले सभी दल खुद को एक दूसरे से बेहतर साबित करने में जुटे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी पूरे चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी गठबधनों को महामिलावटी दल कहकर प्रहार करते नजर आए हैं। अब पीएम नरेंद्र मोदी एनडीए पर पर निशाना साधा है लालू प्रसाद यादव ने।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए इन्हें ‘महागिरावटी’ बताया है। लालू यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर कटाक्ष करते हुए लिखा, “‘महागिरावटी’ दूसरों को ‘महामिलावटी’ बोल रहे हैं।”
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री करीब सभी चुनावी सभाओं में महागठबंधन को ‘महामिलावटी’ बताते हुए लालू प्रसाद पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले लालू प्रसाद ने ट्वीट कर बिहार वासियों के नाम एक संदेश लिखा था। लालू ने ट्वीट कर लिखा, “मेरे प्यारे बिहारवासियों! इस महत्वपूर्ण चुनाव में झूठ के विक्रेता, पाखंड के उस्ताद, वादों के ठग, दावों के बाजीगर द्वारा झूठ के फ्री, अविश्सनीय और अविश्वासी दौर में बड़े-बड़े जुमले फेंके जा रहे हैं। इनके झूठ को लपेट कर इनको अपनी जोरदार वोट की चोट से करारा जवाब देना है।”
आपको बता दें कि लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामले में रांची की एक जेल में बंद हैं और सजा काट रहे हैं। इन दिनों वे स्वास्थ्य कारणों से रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 