लखनऊ डेस्क/ राजधानी लखनऊ में यूपी 100 में तैनात एक दारोगा रामरतन वर्मा ने आलमबाग के लोको टोल टैक्स के पास सरकारी क्वार्टर में शनिवार सुबह अपनी 12 बोर की सिंगल बैरल की बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से घटना पर हड़कंप मच गया। शव संदिग्ध परिस्थिति में सरकारी क्वार्टर में मिला है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूलरूप से रायबरेली के रहले वाले मृतक दारोगा रामरतन वर्मा (55) आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित लोको चौराहे के पास जीआरपी बैरक में ही रहते थे। वर्तमान में हरदोई जिले में यूपी 100 में एचसीपी के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह जीआरपी व लखनऊ पुलिस भी में रह चुके हैं।
गौरतलब हो कि हाल ही में पीपीएस अधिकारी और यूपी एटीएस में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात राजेश साहनी ने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। दारोगा रामरतन वर्मा के परिवार में पत्नी और तीन बेटिया हैं। पुलिस का कहना है कि रामरतन कुछ दिनों से पेट की बीमारी से परेशान थे।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 