गुरदासपुर डेस्क/ अभिनेता से इस चुनाव में नेता बने और पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सनी देओल ने मंगलवार को वादा किया कि वह चुनाव जीतने के बाद निर्वाचन क्षेत्र की सभी समस्याओं का हल प्रभावी ढंग से करेंगे। चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुरदासपुर के लोगों ने जिस तरह से उन पर भरोसा जताया है और उन्हें प्यार दिया है, वह जीत के लिए आश्वस्त है।
जब पूर्व सुपरस्टार देव आनंद के गांव गरोता में सनी देओल ने कदम रखा, तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। गांव के वरिष्ठ व्यक्ति किशन चंद ने कहा कि गांव का बॉलीवुड से बहुत पुराना नाता है और सनी देओल के आने से यह बंधन और मजबूत हुआ है। अभिनेता ने कहा कि वह युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेंगे।
अपने फिल्मी डायलॉग वाले अंदाज में देओल ने कहा कि ‘ढाई किलो का हाथ’ देशभर के लोगों से स्नेह के कारण ही संभव हो पाया। भीषण गर्मी के बीच, अभिनेता और नेता देओल के रोड शो में अपने पसंदीदा उम्मीदवार के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। अपनी दिनभर की यात्रा के दौरान देओल ने धार्मिक स्थानों का दौरा किया।
भाजपा-अकाली दल ने 62 वर्षीय अभिनेता को गुरदासपुर से मैदान में उतारा है, दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना ने इस सीट का प्रतिनिधित्व चार बार किया है। अप्रैल, 2017 में उनका कैंसर के कारण निधन हो गया था। विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना यहां से टिकट चाहती थीं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। उन्होंने मीडिया के सामने अपनी नाराजगी प्रकट कर चुकी हैं।
धर्मेंद्र के बेटे अनुभवी अभिनेता देओल का गुरदासपुर शहर के साथ कोई सीधा संबंध नहीं है, हालांकि उनके पिता पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पास साहनेवाल शहर से हैं, उनकी पंजाबी अपील मजबूत है। वह जाट सिख हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 