लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक 1987 बैच के IPS मुकुल गोयल को बनाया गया है। बुधवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन नामों में से मुकुल गोयल को चुन लिया। 1987 बैच के IPS अधिकारी मुकुल गोयल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले हैं। IPS मुकुल गोयल वर्तमान में BSF के एडीशनल डीजी ऑपरेशन्स के पद पर कार्यरत हैं। BSF के एडीजी मुकुल गोयल आजमगढ़ के SP और वाराणसी, गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ जिलों के SSP रह चुके हैं।
IPS मुकुल गोयल कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के DIG और बरेली जोन के IG भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं। यूपी में एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी और अखिलेश यादव की सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी रह चुके हैं।
मुकुल ने IIT की पढ़ाई खडगपुर से की और वर्ष 1987 में वह भारतीय पुलिस सेवा में आए। मुकुल गोयल मेरठ में कप्तान और डीआइजी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। पांच मई, 2002 से 24 सितंबर, 2003 तक वे मेरठ के एसएसपी रहे। प्रमोट होकर यहीं डीआईजी बने। छह महीने बाद उनका तबादला हो गया था।
दिल्ली में मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग की बैठक में अगले डीजीपी को लेकर तीन अधिकारियों का पैनल तय कर दिया था। नए डीजीपी की रेस में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस मुकुल गोयल सबसे आगे थे। गोयल केंद्र में BSF में एडीजी हैं। इनके अलावा इसी बैच के IPS तथा वर्तमान में डीजी ईओडब्ल्यू डॉ. आरपी सिंह का भी नाम शामिल था। दोनों अफसरों ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।
इससे पहले, उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी आज 30 जून को रिटायर हो गए। रिटायरमेंट के साथ ही उन्होंने अपना चार्ज छोड़ दिया था। एचसी अवस्थी ने यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को डीजीपी का चार्ज सौंपा था।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 