स्पोर्ट्स डेस्क/ जिमनास्टिक विश्व कप में कांस्य पदक हासिल कर देश को गौरवांन्वित करने वाली भारतीय महिला जिमनास्ट अरुणा बुद्दा रेड्डी की प्रशंसा करते हुए दीपा करमाकर ने कहा कि अरुणा में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की क्षमता है। आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होगा।
अरुणा ने जिमनास्टिक विश्व कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट होने का इतिहास रचा। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत की झोली में यह पदक आया है। ऐसे में अरुणा से देशवासियों की उम्मीदें अधिक हो गई हैं। रियो ओलम्पिक में चौथा स्थान हासिल करने वाली दीपा के साथ ही अरुणा प्रशिक्षण करती हैं।
दीपा ने कहा, मैं इस पदक से काफी खुश हूं। अरुणा का प्रदर्शन काफी अच्छा था। मैंने 2011 से ही उनके साथ प्रशिक्षण किया है और 2014 से 2017 तक हम साथ ही रहते थे। उन्होंने कहा, वह अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा रखने वाली अरुणा में पदक जीतने की भूख है। इस विश्व कप से पहले वह प्रशिक्षण के लिए विदेश गई थीं। उनके लिए विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने का सही मौका था और उन्होंने ऐसा किया भी।
दीपा ने कहा, मेरी आशा है कि वह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतें। उनकी जैसी खिलाड़ी प्रणती नायक हैं, जो गोल्ड कोस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। घुटने की सर्जरी होने के बाद हाल ही में अगरतला की रहने वाली 24 वर्षीया भारतीय जिमनास्ट दीपा ने प्रशिक्षण की शुरुआत की। राजधानी में राष्ट्रीय शिविर के दौरान उन्हें घुटने में चोट लगी थी। मुंबई में उनकी सर्जरी हुई थी।
दीपा ने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल न होने के लिए मुझे खेद है। 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में मैंने कांस्य पदक जीता था। मैंने अब प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। चोट में हो रहे सुधार से मैं काफी खुश हूं। मेरा लक्ष्य एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने का है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 