सहारनपुर डेस्क/ उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर हिंसा की जांच रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है | रिपोर्ट में कहा गया है कि सहारनपुर हिंसा की साजिश सुनियोजित तरीके से रची गई थी, जिसमें भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर की अहम भूमिका थी| रिपोर्ट में हिंसा के पीछे 35 लोगों का हाथ बताया गया है| यह भी कहा गया है कि हिंसा भड़कने के पीछे दो अफसरों की लापरवाही भी सामने आई है| रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर अफसरों के बीच सामंजस्य होता तो हिंसा को फैलने से रोका जा सकता था| यूपी सरकार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पूरे देश में सरकार को अस्थिर करने के लिए भीम आर्मी जैसी सेनाओं के जरिए हिंसा भड़काई जा रही है| इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है|
रिपोर्ट में कहा गया है कि सब कुछ वेल प्लांड था| एक महापुरुष के मूर्ति पर माल्यार्पण के दौरान दो पक्षों में संघर्ष और उसके बाद हिंसा को भड़काना शामिल था| इसमें भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ़ रावण की भूमिका अहम रही| भीम आर्मी को इस दौरान राजनैतिक सम्रथन भी दिया गया| रिपोर्ट में दो नेताओं का भी जिक्र किया गया है जिनकी भी भूमिका हिंसा भड़काने में थी| बता दें पिछले 5 मई को महाराणा प्रताप की जन्म दिवस पर मूर्ति पर माल्यार्पण को लेकर दलित और राजपूत में संघर्ष हुआ था| जिसके बाद भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी| इस झड़प के बाद सहारनपुर चार बार सुलगा| इसकी गाज जिलाधिकारी और एसएसपी पर भी गिरी| इसके बाद अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई| गुरुवार को पुलिस ने सहारनपुर हिंसा के मास्टरमाइंड चंद्रशेखर को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से गिरफ्तार किया| प्रशासन ने चंद्रशेखर पर 12 हजार का इनाम घोषित किया था|

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 