इलाहाबाद डेस्क/ मऊआइमा बाजार में रविवार की देर शाम पूर्व ब्लॉक प्रमुख मो़ शमी (60) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश पैदल ही भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
मऊआइमा ब्लॉक के दुबाही गांव निवासी मो़ शमी पांच बार से लगातार मऊआइमा के ब्लॉक प्रमुख रहे। पिछली बार चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली। शमी का गांव के अलावा मऊआइमा बाजार और इलाहाबाद शहर में भी मकान है। रविवार की देर शाम वह मऊआइमा बाजार के अपने मकान के लॉन में बैठे थे। इसी दौरान करीब साढ़े आठ बजे दो बदमाश पहुंचे और इससे पहले कि शमी कुछ समझ पाते बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शमी गोली लगने से कुर्सी से नीचे गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब घटनास्थल की ओर दौड़े तो बदमाश पैदल ही पीछे की तरफ के रास्ते से भाग निकले।
सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। लेकिन तब तक शमी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। शमी घटनास्थल के समय वहां अकेले थे।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 