मुंबई डेस्क/ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आर्यन खान ड्रग मामले से जुड़े 25 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में कथित तौर पर एनसीबी के मुंबई जोन के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े का साथ देने के आरोपी सैम डिसूजा से अपने मुख्यालय में नौ घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि उन्हें बुधवार को फिर से जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। इस प्रकरण में वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज है। डिसूजा को इस मामले में तीन बार समन भेजा गया था और कथित तौर पर वह पहले दो समन में शामिल नहीं हुए थे। मंगलवार को वह जांच में शामिल होने के लिए अपने वकीलों के साथ दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। एक सूत्र ने कहा, सैम डिसूजा अपने वकीलों के साथ पहुंचे। सीबीआई ने आज सुबह 10:30 बजे नोटिस जारी कर उन्हें दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया।
सूत्र ने कहा, डिसूजा ने शाहरुख खान के प्रबंधक और के.पी. गोसावी (एक गवाह) के बीच एक सौदा किया था। डिसूजा ने खान से कहा था कि वह इस मामले में उनकी मदद करेंगे। डिसूजा ने अग्रिम जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इस मामले के गवाह प्रभाकर सेल ने चौंकाने वाले खुलासे किए थे कि डिसूजा और के.पी. गोसावी आर्यन खान की रिहाई के लिए शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये वसूलने की योजना बना रहे थे। सेल की बाद में रहस्यमय परिस्थितियों में सेल की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, 2 अक्टूबर, 2021 को आर्यन खान को एनसीबी के मुंबई जोन कार्यालय में लाया गया था, जहां डिसूजा और के.पी. गोसावी भी मौजूद थे। उन्होंने (सेल) 25 करोड़ रुपये के सौदे के बारे में उनकी बातचीत सुनी थी। सीबीआई ने इससे पहले मुंबई में वानखेड़े से पूछताछ की थी। वानखेड़े ने भी बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसने उन्हें 23 जून तक गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की है। एक्सेस की गई प्राथमिकी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सीबीआई सूत्र ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा, समीर वानखेड़े पर इस जानकारी का खुलासा किए बिना महंगी घड़ियों की खरीद-बिक्री में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने कथित तौर पर अपनी विदेश यात्राओं के दौरान अपने खचरें का ब्योरा भी छुपाया। सीबीआई ने कहा है कि कोर्डेलिया क्रूज शिप पर जहां कुछ लोगों को पकड़ा गया, वहीं आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि एनसीबी अधिकारी के रूप में पेश हुए गोसावी आर्यन खान की गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार थे। उन्हें इस तरह पेश किया गया था कि वे एनसीबी के अधिकारी लग रहे थे।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 