आगरा डेस्क/ यूपी के सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव ने जनता से अपील की कि “अपने भईया को एक बार फिर मुख्यमंत्री बना दीजिये।” सांसद डिम्पल यादव आगरा के बाह में एक रैली को संबोधित करने को पहुंची। इस चुनाव में सांसद डिम्पल यादव और अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन के साथ चुनावी जनसभा कर रही है ,उनकी जनसभा में महिलाओं की अपेक्षा नौजवानो की भीड़ ज्यादा दिखाई दी । अपने भाषण में डिम्पल यादव ने कहा, “आपके भैया ने आपकी तरक्की के लिए पांच साल जी जान से काम किया है। एक बार फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बना दीजिये। जो भी काम अधूरे हैं , उन सभी बाकी कामों को पूरा कर दिया जायेगा।”
सीएम अखिलेश यादव को उनके समर्थक ‘भैया’ और उनकी पत्नी डिम्पल को “भाभी ” कहते हैं। सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच युवाओं और किसानों के प्रति बहुत ही सकारात्मक है। किसानों को सिचाई में कोई परेशानी न हो उसके लिए बिजली की अच्छी व्यवस्था की गयी है। अब तो शहरों के साथ-साथ गांवों में भी 18 घंटे बिजली आ रही है। सीएम जी ने जो काम उत्तर प्रदेश में कर के दिखाए है, उतना काम अब तक की किसी सरकार ने नही किया है।
सांसद डिम्पल यादव ने अपने भाषण में कहा कि आगरा से लखनऊ तक बने एक्सप्रेस-वे से शहरों के साथ-साथ गांवों का भी विकास होगा, और सबसे ज्यादा लाभ किसानों को होगा ,जो शहरो से जुड़ सकेंगें। किसान बीमा योजना के तहत किसानों के लिए अच्छी योजनाये बनाई गई। इस योजना के द्वारा दुर्घटना में किसानों की मृत्यु या दिव्यांग हो जाने पर उसे मुआवजा दिया जायेगा।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 