अंबेडकरनगर डेस्क/ मायावती ने अंबेडकरनगर की रैली की। इस दौरान उन्होंने बसपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा- ”लोग मेरी छोटी-मोटी गलतियों को माफ कर दें और अपनी बहन को वोट देकर 5वीं बार मुख्यमंत्री बनाएं।” 28 साल के करियर में ये पहली बार है, जब मायावती ने सार्वजनिक तौर पर जनता से माफी मांगी है। ये सिर्फ एक स्ट्रैटजी है। इसे इमोशनल कार्ड के तौर पर देखा जा सकता है।
मायावती ने अमित शाह पर कमेंट करते हुए कहा- अमित शाह ने कसाब की जो संज्ञा दी है, उससे उनका घटियापन दिखता है| पूरा देश जानता है कि अमित शाह से बड़ा कोई कसाब यानी आतंकी नहीं है। मायावती ने आगे कहा, ”अब तक तीन फेज के चुनाव हुए हैं, जिसमें बसपा आगे है। बीजेपी-सपा तो दूसरे और तीसरे नंबर के लिए लड़ रहे हैं। ‘बीजेपी एंड कंपनी के लोग कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी ने विकास और इन बात को ध्यान में न रखकर आरएसएस के एजेंडे के तहत काम किया है।
मायावती ने आगे कहा- मेरी पिछली सरकार में स्मारकों का काम पूरा हो चुका है। इस लिए अब नए स्मारक नहीं बनाए जाएंगे। लोग बीएसपी को रिकॉर्ड तोड़ वोट देकर जिता दें। हमारी सरकार बनने पर किसानों की समस्याएं दूर की जाएंगी। गरीब किसानों को 1 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। मेरी सरकार की जो भी योजनाएं बंद हुई, उन्हें फिर से शुरू किया जाएगा। भत्ते की जगह बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। रोजगार के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। सपा सरकार में हुई भर्तियों की जांच कराई जाएगी, क्योंकि इसमें घोटाले की बात सामने आती रहती है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 