लखनऊ डेस्क/ 1987 बैच के यूपी कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव होंगे | अवनीश कुमार भोजपुरी लोकगीतों की मशहूर गायिका मालिनी अवस्थी के पति हैं | मालिनी अवस्थी को पिछले साल पद्मश्री से सम्मानित किया गया था अवनीश अवस्थी 2013 से लेकर अभी तक केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय में बतौर ज्वाइंट सेक्रेट्री काम कर रहे थे |
गुरुवार शाम वह केंद्रीय सेवा से कार्यमुक्त हुए थे. दरअसल अवनीश अवस्थी सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर के डीएम भी रहे हैं उसी दौरान विकासपरक कामों के मद्देनजर उनकी योगी आदित्यनाथ से करीबी बन गई थी. इस लिहाज से उनको सीएम की पसंद माना जाता है | सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से अवनीश कुमार को कार्य मुक्त करने की गुजारिश की थी. उसके बाद उनको गुरुवार को कार्य मुक्त कर दिया गया |
उसके बाद मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शुक्रवार की देर रात उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इसके लिए वह रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे शास्त्री भवन(एनेक्सी) पहुंचे. उस वक्त पंचम तल पर मुख्यमंत्री विभागों की कार्य योजना का प्रेजेंटेशन देख रहे थे | यूपी कैडर के अधिकारी अवनीश अवस्थी केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले यूपी में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वह गोरखपुर के अलावा मेरठ, वाराणसी, बदायूं, आजमगढ़, फैजाबाद और ललितपुर के डीएम भी रहे हैं |

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 