TIL Desk/ #Lucknow– सर्राफा व्यापारी से चौक में खुलेआम 40 किलो सोना समेत 13.5 करोड़ लूटे | डकैतों ने दूकान में घुसकर प्रवीण और जितांशु की तरफ पिस्टल तानने के साथ गहने व नगदी से भरा बैग छीना। विरोध करने पर जितांशु पर फायर किया जिससे उसके पैर में गोली लगी और जितांशु को गिरते देख प्रवीण ने बदमाश से भिड़ने की कोशिश की। बदमाश ने सिर पर पिस्टल के बट से वार करके प्रवीण को भी लहूलुहान कर डाला। उसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए डकैत भाग गए जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी | लूटा गया सोना बहुत दूर तक सड़क पर इधर उधर बिखरा मिला | घायलों को लखनऊ में ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया है।
घटना रविवार रात 8:30 बजे की है जब प्रवीण अपने बेटे जितांशु के साथ दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। मुनीम व नौकरों ने बिक्री का हिसाब लगाने के बाद करीब 40 किलो सोने के गहने और 1.15 करोड़ रुपये बैग में भरे। इस बीच सात-आठ नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर धावा बोल दिया और तीन मिनट के अंदर साड़ी घटना को अंजाम दे दिया | मुख्य बात ये है कि घटना स्थल से लगभग 150 मीटर पर ही पुलिस कोतवाली है | वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों की पुलिसकर्मियों से झड़प हुई।
प्रवीण कुमार रस्तोगी की चौक के सराफा बाजार में मुकुंद ज्वैलर्स नाम से ज्वेलरी का शोरूम है | वो मोहल्ला पीर बुखारा निवासी है जहाँ उनका परिवार रहता है |
प्रदेश में साल भर से लगातार लुटेरे और डकैत बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे है | पर पुलिस इस तरह के वारदातों को रोकने में असफल रही है | घटना के बाद भले ही डकैत-लुटेरे पकड़े जाते पर घटनाये रुक नहीं रही है | आम नागरिक सहित डॉक्टर, इंजीनियर, व्यवसाई सभी इसका शिकार हो रहे है |
Like us: www.facebook.com/tillucknowexpress
Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 