TIL Desk Tellywood/ अपने यूपी का देशी मुण्डा तो धमाल मचा गया रे | कमाल ही कर दिया ठेठ गवई भाषा व् अल्हड़पन भरी उसकी मासूमियत ने | ख़िताब जीतने के बाद पारिवारिकजनों व् दोस्तों संग मंगलवार को जब गाड़ियों के काफ़िले के साथ अपने गाँव अगाहपुर पंहुचा तो भारी भीड़ ने उसे हाँथो हाँथ लिया | फूल मालाओं से लाद दिया अपने गाँव के लाल को | जिसने न केवल अपने देश बल्कि विदेशियों के भी दिल जीत कर उन्हें अपना कायल बना दिया | जी हाँ मैं बात कर रहा हूं नॉएडा के उस मनवीर गुर्जर की जिसने 15 अक्टूबर को लंबी दाढ़ी मूछो के साथ बिग बॉस के घर में सीजन 10 में भाग लेने को प्रवेश किया था | तब कौन जनता था सीधा साधा व् देहाती भाषा बोलने वाला यह नौजवान अपने हर दिल अज़ीज रवैये के चलते ट्राफी ही जीत लेगा| और विनर को मिलने वाली 40 लाख़ की भारी भरकम रकम में से आधी सामाजिक संगठन “बींइग ह्यूमन ” को दान में दे देगा | एक आम आदमी के रूप में बिग बॉस के घर 105 दिन बिताने वाला मनवीर जब बाहर आया तो उसकी पहचान एक जाने माने सेलिब्रिटी की रूप में पहले ही हो चुकी थी |
रियल्टी शो बिग बॉस का घर एक ऐसा जाना माना मंच हैं जहाँ पूरे सीजन टीवी, सिनेमा व् अन्य क्षेत्रों की हस्तियां धूम धड़ाका करती रहती हैं | इसका सीजन 10 जब शुरू हुआ तो आठ सेलेब्रिटियों के साथ 7 चुने हुए आम लोगो को भी एंट्री दी गयी | शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान को भी तब शायद ये इल्म न रहा होगा कि साधारण किसान सा दिखने वाला मनवीर गुर्जर सारे सेलेब्रिटियों के सपने चूर कर अपना परचम लहराएगा | सीजन शुरूआती दिनों में ही मनवीर एक अन्य आम प्रतिभागी मनु पंजाबी व् भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा का खास दोस्त बन गया | इन् तीनो की तिगड़ी ” M3 ” के नाम से चर्चित हो गयी |
मनवीर ने सारे टास्क पूरी शिद्दत से खेले व् जीते | बाद के एक कठिन मुकाबले में वह घर का कैप्टन भी बना और अंत तक रहा | बिग बॉस का यह सीजन पहली बार इतिहास भी बना गया | इसमें स्वामी ओम व् प्रियंका जग्गा जैसे हुड़्दंगियात व् शैतानियत भरे काम करने वाले किरदार भी थे | लेकिन मनवीर ने इन्हें भी अपने शांत दिल व् कड़े डील के चलते आसानी से झेला | स्वामी ओम जब किसी के बस में न रहते तो मनवीर ही अपनी कला का प्रदर्शन कर उन्हें संभालते | उसने दर्शकों का खास मनोरंजन तो किया ही एक टास्क के दौरान ठण्ड में बर्फ के पानी की धार भी झेली | जिस शो को जीतने के लिए सेलिब्रिटी कई हथकंडे अपनाते हैं, वह शो मनवीर जैसा नरमदिल पर सख़्तजान इंसान केवल जनता का दिल जीत कर ही फ़तेह कर लाया | शो में पहली बार उसने जीत की रकम से बीस लाख सलमान की “बींइग ह्यूमन ” सोसाइटी को दान कर एक नयी मिसाल पेश की |
सुधीर निगम
रेजिडेंट एडिटर
Like us: https://www.facebook.com/shabdansh
—
Like us: www.facebook.com/tvindialive
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 