कानपुर डेस्क/ 1 नवम्बर, 2017 से रेलवे का नया टाइम टेबल लागू हो गया है। नए टाइम टेबल के कारण कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा। इसमें इलाहाबाद डिवीजन की 48, झांसी डिवीजन की 20 और आगरा डिवीजन की 19 ट्रेन शामिल हैं। एक वर्ष के दौरान शुरू की गईं ट्रेनों को भी रेलवे के नए टाइम टेबल में जगह मिलने जा रही है।
नए टाइम टेबल के अनुसार दिल्ली दुंरतो एक्सप्रेस अब इलाहाबाद पहुंचने में 20 मिनट कम समय लेगी। गाड़ी संख्या 12276 नई दिल्ली से रात 10.40 बजे चलने के बाद अब सुबह 05.50 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी । वर्तमान में दुरंतो सुबह 06.10 बजे इलाहाबाद पहुंचती है। इसी तरह इलाहाबाद से रात 10.40 बजे रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12275 दुरंतो अब रात 10.15 बजे रवाना होगी। इलाहाबाद से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 14115 का समय भी बदल रहा है। अब यह ट्रेन रात 11.25 की जगह रात 11.45 बजे रवाना होगी। इसके हरिद्वार पहुंचने का समय दिन में 1.50 बजे ही रहेगा। इलाहाबाद से कानपुर जाने वाली ईएमयू भी अब पांच मिनट पहले ही कानपुर पहुंच जाएगी। गाड़ी संख्या 64591 ईएमयू सुबह 11.40 की जगह सुबह 11.30 बजे कानपुर पहुंच जाएगी।
14115 हरिद्वार एक्सप्रेस, 12427 रीवा एक्सप्रेस, 12323 हावड़ा-आनंद विहार, 15548 एलटीटी-जयनगर, 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस, 12168 वाराणसी-एलटीटी, 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस, 11062 दरभंगा-एलटीटी, 12311 हावड़ा-कालका मेल, उधमपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का समय बदल गया है। इलाहाबाद से आनंद विहार के बीच शुरू होने वाली हमसफर एक्सप्रेस को भी नए टाइम टेबल में शामिल किया गया है। इलाहाबाद से हमसफर एक्सप्रेस हर सोमवार, बुधवार एवं शनिवार की रात 10.20 रहेगा जो सुबह 06.15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। इसी तरह आनंद विहार से हमसफर एक्सप्रेस मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार की रात 10.40 बजे चलकर सुबह 06.10 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी।
नए टाइम टेबल में ये ट्रेन हैं शामिल
19041/09042- बांद्रा-गाजीपुर सिटी (सप्ताह में दो दिन)
22433/22434- आनंद विहार-गाजीपुर सिटी (सप्ताह में दो दिन)
22427/22428- आनंद विहार-बलिया (साप्ताहिक)
15063/15064- गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (साप्ताहिक)
15065/15066- गोरखपुर-पनवेल (सप्ताह में चार दिन)
15067/15068- गोरखपुर-बांद्रा (साप्ताहिक)
19305/19306- इंदौर-गुवाहाटी (साप्ताहिक)
22163/22164- भोपाल-खजुराहो (प्रतिदिन)
22167/22168- सिंगरौली-निजामुद्दीन (साप्ताहिक)
17323/17324- हुबली-वाराणसी (साप्ताहिक)
20903/20904- वडोदरा-वाराणसी महामना एक्सप्रेस (साप्ताहिक)
16793/16794- रामेश्वरम-फैजाबाद (साप्ताहिक)
11901/11902- मथुरा-कुरुक्षेत्र (सप्ताह में पांच दिन)
14117/14118- इलाहाबाद-बस्ती (सप्ताह में पांच दिन)
12571/12572- गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस(साप्ताहिक)

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 