नई दिल्ली/चंड़ीगढ़ डेस्क/ पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी यानी आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी की गई पहली लिस्ट में 19 प्रत्याशियों को जगह मिली है।
पहली सूची में एचएस फुल्का, हिम्मऔत शेरगल को टिकट दिया गया है। इनके अलावा हरजोत बैंस और राजकुमार का भी नाम लिस्ट में शामिल है।
अर्जुन पुरस्कार विजेता अर्जुन सिंह चीमा को भी पार्टी ने टिकट दिया है। फुल्का को दाखा से, शेरगिल को मोहाली से, बैंस को साहनेवाल से और ब्रिगेडियर राजकुमार को बालाचौल से टिकट दिया गया है।
उम्मीदवारों की पहली सूची हाल ही में विवादों में छाए रहे आप सांसद भगवंत ने जारी की है. यह लिस्ट केजरीवाल की गैर मौजूदगी में जारी की गई है. बता दें कि दिल्ली के सीएम इस वक्त विपश्यना के लिए छुट्टी पर हैं.
आप के उम्मीदवारों की पहली सूची-
1- अबाब सिंह गरेवार- लुधियाना वेस्ट
2- सज्जन सिंह चीमा- सुल्तानपुर लोधी
3- इन्दरवी सिंह मीजर- अमृत्सर, दक्षिण
4- मोहन सिंह जी फलियावाला– फिरोजपुर ग्रामीण
5- समरवीर सिंह सिद्धू– फाजिलका
6- राजप्रीत सिंह- अजनाला
7- जगदीपी सिंह काका ब्रार– मुक्तेश्वर
8- गुरजदीप सिंह सिखो– फरीदकोट
9- ब्रिगेडियर राकुमार- बलाचौरसी
10- गुरविंदर सिंह श्यामप्रा- फतेहगढ़ चबड़िया
11- गुरप्रीत सिंह लाप्रा– पायल
12- रूपिंद्र कौर रूपी- भटिंडा ग्रामीण
13- जसवीर सिंह सिखो– धूरी
14- अमरजीत सिंह– रोपड़
15- संतोख सिंह सालाना- बस्सी पठाना
16- एच एस फूल्का- धाखा
17- कुलतार सिंह- कोतकापुरा
18- हरजोत सिंह बैंस- सानेवाल
19- हिम्मत सिंह शेरगिल– मोहाली

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 