अहमदाबाद डेस्क/ भारतीय जनता पार्टी की गुजरात गौरव यात्रा में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भारत से अधिक इटली से प्यार है। वह संकट की घड़ी में देश को छोड़ इटली चले जाते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वलसाड में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुजरात आने पर लगता है कि हम किसी अन्य देश में आ गए हैं। इसका सारा का सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष के बारे में जगह-जगह पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले राहुल गांधी तो देश में संकट की घड़ी में विदेश भाग जाते हैं।
योगी ने यह भी कहा कि जब-जब गुजरात में बाढ़ आती है तो राहुल गांधी इटली चले जाते हैं। जिन्हें अपने देश पर गौरव तथा संकट की अनुभूति न हो उनसे क्या उम्मीद करें। देश के किसी अन्य राज्य के साथ ही जब गुजरात में कोई विपदा आती है तो वो दिखाई नहीं देते। कांग्रेस का उस वक्त पता नहीं रहता है, राहुल गाँधी कहाँ है । अचानक उनको अमेरिका में सपना आता है। आज अमेरिका में चुनाव के दौरान भी नरेन्द्र मोदी का जिक्र होता है। इससे भारत के 125 करोड़ भारतीयों का गौरव बढ़ता है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 