लखनऊ डेस्क/ सहारनपुर हिंसा को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार (24 मई) को जिले के जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को हटा दिया, जबकि मंडलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक के तबादले कर दिये | प्रमोद कुमार पाण्डेय को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि बबलू कुमार सहारनपुर के नये पुलिस कप्तान बनाये गये हैं| मौजूदा जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रताप सिंह को प्रतीक्षारत रखा गया, जबकि एसएसपी को पुलिस महानिदेशक लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है |
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे और जिलाधिकारी एन पी सिंह को हटाया गया है जबकि मंडलायुक्त एम पी अग्रवाल और पुलिस उप महानिरीक्षक :डीआईजी: जे के शाही को भी स्थानांतरित किया गया है | जिले से हटाने को लेकर कोई आधिकारिक वजह नहीं बतायी गयी है लेकिन बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के हालात को नियंत्रित नहीं कर पाने को लेकर नाराजगी जतायी, जिसके बाद उक्त अधिकारियों को हटाया गया|
उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर में हुई हिंसक घटनाओं पर कड़ा रुख अख्तियार किया है| सहारनपुर में हुई हिंसा में अब तक 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है| स्थिति को समान्य करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है| यह जानकारी पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा ने दी| पुलिस महानिरीक्षक (लोक शिकायत) विजय सिंह मीणा ने कहा कि सहारनपुर हिंसा मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है| उन्होंने बताया कि मंगलवार (23 मई) की सहारनपुर हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है|
सहारनपुर में फिर हिंसा भड़कने से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी को तलब कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया. प्रदेश के सभी डीएम, एसएसपी को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि जातीय रैलियों, धरना प्रदर्शन और आंदोलन की किसी भी कीमत पर इजाजत नहीं दी जाए| पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में तैनात अधिकारियों को सड़कों पर गश्त करने और अतिरिक्त सुरक्षा बरतने का निर्देश दिया गया है|

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 