TIL Desk/Lucknow- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रतिदिन एक मंत्री जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण की व्यवस्था करेंगे। सरकार और संगठन के समन्वय से जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए योजना बनाई गई है। 01 मई से नियमित प्रदेश सरकार के मंत्री जनसमस्याओं के निस्तारण में जुटेंगे।
प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन ने समस्याओं को लेकर भटकते कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार और संगठन के समन्वय से योजना शुरू की। अब प्रदेश मुख्यालय पर प्रतिदिन प्रदेश सरकार के कोई एक मंत्री उपस्थित रहेंगे। इससे कार्यकर्ताओं और जनता का अपनी सरकार से सीधा संवाद स्थापति होगा। प्रदेश मुख्यालय में लोगों के बैठने के लिए शैड तथा शीतल पेयजल की व्यवस्था कर दी गई है। प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक समस्याओं के निस्तारण के लिए मंत्री उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि 01 मई को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए उपस्थित रहेंगे। यह क्रम 01 मई से अनवरत जारी रहेगा। जनमानस को अपनी समस्याओं को लेकर एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर और एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी तक भटकने से मुक्ति के ध्येय के साथ पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में गरीब कल्याण के लिए यह एक प्रयास है।
Like us: www.facebook.com/tillucknowexpress
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 