TIL Desk/ Lucknow– मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी0 वेंकटेश ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2017 के तहत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के अन्तर्गत फ्लाइंग स्क्वाड, पुलिस टीम एवं आयकर विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई में अब तक कुल 101.66 करोड़ रूपये जब्त किये गये है। सरकारी एवं निजी सम्पत्ति से, 23.03 लाख वाल राइटिंग, पोस्टर, बैनर्स आदि विरूपित करते हुए अब तक 773 मामलों में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। उन्होंने बताया कि वाहन पर अवैध रूप से लाल, नीली बत्ती, झंण्डे एवं लाउडस्पीकर लगाने के विरूद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत 33418 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 1516 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी। इसी प्रकार बिना अनुमति के भाषण, रैली, पार्टी कार्यालय खोलने एवं मतदाताओं को प्रलोभन देने के 486 मामलों मंे कार्यवाही करते हुए अब तक 379 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी।
उन्होंने बताया कि लाल , नीली बत्ती , लाउडस्पीकर , अवैध मीटिंग , भाषण करने एवं मतदाता को प्रभावित करने तथा अन्य मामलों में अब तक कुल 54767 मामलों में कार्रवाई करते हुए 3062 लोगों के विरूद्ध एफ0आइर्0आर0 दर्ज करायी जा चुकी है।
श्री वेंकटेश ने बताया कि प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान कराने तथा कानून व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखने के तहत अवैध मदिरा के आवागमन के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा चलाये जा रहे छापा मार अभियान में अब तक 36.54 करोड़ रूपये मूल्य की 12.90 लाख बल्क ली0 देशी विदेशी शराब एवं बियर जब्त की गयी है।
आबकारी विभाग द्वारा आज 48945 देशी ,4742 विदेशी बल्क लीटर शराब एवं 02 लीटर बीयर तथा पुलिस विभाग द्वारा 17701 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु अब तक कुल 8.32 लाख लाइसेन्सी हथियार जमा कराये गये जिसमें 712 हथियार जब्त करते हुए 823 लाईसेन्स निरस्त किये गये तथा 179 असलहों के कारखानों को सीज किया गया है। आई0पी0सी0 की धारा 107/116 के तहत 17.95 लाख एवं धारा 116 के तहत 14.41 लाख तथा कुल 32.37 लाख व्यक्तियों को पाबन्द किया गया। 19216 व्यक्तियों के विरूद्ध जारी गैर जमानती वारन्ट के सापेक्ष 18213 को वारन्ट तामील कराया गया।
द्वारा- दिनेश गर्ग/अकील अहमद, कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश ।
Like us: www.facebook.com/
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com |tvindialive.org)

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 