मथुरा डेस्क/ यूपी के वृंदावन में बन रहे प्रसिद्द वृंदावन चंद्रोदय मंदिर का नाम उसका निर्माण पूरा होने से पहले ही बदल दिया गया है | अब इसे वृंदावन हैरिटेज टावर के नाम से जाना जाएगा | इसका निर्माण इस्कॉन इंटरनेशनल, बेंगलुरु कर रहा है | वृंदावन के छटीकरा रोड पर 70 एकड़ एरिया में बनने वाले इस स्ट्रक्चर का काम 2022 तक पूरा होने की संभावना है | कहा जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे ऊंची आध्यात्मिक इमारत होगी | इसकी ऊंचाई 210 मीटर होगी और यह 70 मंजिला बनेगा | इसके निर्माण पर 800 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की बात की जा रही है |
कहा जा रहा है कि मंदिर की 70 वीं मंजिल पर एक दूरबीन लगाई जाएगी, जिसके जरिए आसपास के एरिया समेत ताजमहल को भी ठीक से देखा जा सकेगा | बुर्ज खलीफा का डिजाइन बनाने वाले का साथ दुनिया में प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा के फायर और सेफ्टी को डिजाइन करने वाले सुनील साहनी इस मंदिर के फायर और सेफ्टी को भी डिजाइन कर रहे हैं | इनके अलावा और भी कई फेमस हस्तियां हैं जो मंदिर निर्माण के काम में सहायता कर रही हैं |
इमारत का नाम वृंदावन चंद्रोदय मंदिर से बदलकर वृंदावन हैरिटेज टावर किए जाने के पीछे का कोई बहुत बड़ा कारण नहीं बताया जा रहा | इस्कॉन इंटरनेशनल के अर्जुन नाथ दास का कहना है कि 70 एकड़ एरिया के कुछ हिस्से में ही मंदिर होगा | अन्य जगहों पर दूसरी चीजें होंगी, जोकि वृंदावन की पहचान होंगी | ऐसे में यह जगह विरासत जैसी हो जाएगी |

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 