TIL Desk #Election / पांच चरणों के मतदान के बावजूद उत्तर प्रदेश के मिज़ाज़ को भाँपना इस बार कड़ी चुनौती साबित हो रहा है | तीन चौथाई से भी ज़्यादा सीटों का भाग्य ई वी एम् में क़ैद है | नेता बेचैन हैं, मतदाता ख़ामोश है | शेष बचे दो चरणों में कौन पार्टी बढ़त बनाएगी इसके भी कोई संकेत नहीं मिल पा रहे | सारे दिग्गज अपनी ताकत झोंक रहें हैं | कहीँ रैलियां हो रहीं हैं तो कहीं रैला उमड़ रहा हैं | पूर्वांचल के मतदाता को अपनी झोली में फ़साने को नेता खिड़की तोड़ मेहनत कर रहें हैं | दरअसल उत्तर प्रदेश के चुनाव पर पूरे विश्व की निगाहें हैं | यहाँ के मतदाताओं का संख्या बल दुनियां में चौथे नंबर पर गिना जाता हैं | इससे ज़्यादा वोटर केवल अमेरिकी राष्ट्रपति व् इंडोनेशिया के आम चुनाव में वोट डालते हैं | देखने से लगता हैं यह चुनाव हिलेरी क्लिंटन व् डोनाल्ड ट्रम्फ के बीच जैसा रोचक हो गया हैं | जिसमे परिणाम आने के बाद ही हार-जीत का फैसला हो सका था |
पहले के चुनाव में जाति व् मज़हब का ख़ासा महत्व होता था | किसी न किसी पार्टी के पक्ष में लहर दिखा करती थी | पर अबकी सब उल्टा हैं | मतदाता पुरानी तरह की राजनीती से ऊबा दिखता हैं | मतदान करते समय तक भावनाएं बदलती हैं | कोई किसी नेता की शख़्शियत से तो प्रभावित हैं पर वोट किसी अन्य दल के प्रत्याशी को दे आता है| ज्यादातर वोटर उम्मीदवारों के चयन और किसी ख़ास पार्टी के प्रत्याशी को पराजित करने वालें समीकरणों से प्रेरित नज़र आते है |
समझ में न आने वाले यह रुझान दिलों की धड़कने बढ़ा रहें हैं पी एम् मोदी व् सी एम् अखिलेश तो आये दिन 11 मार्च को बीपी चेक कराने या अस्पताल में भर्ती होने के तंज एक दूसरे पर कसते हैं| तो मायावती भी किसी से पीछे नहीं हैं | हाँ, उत्तर प्रदेश के इस चुनाव में इस बार करीब चार दशकों बाद कमी खली तो वह मुलायम सिंह यादव व् कल्याण सिंह जैसे कद्दावर नेताओं की | कल्याण तो ख़ैर राजस्थान के राज्यपाल हैं, पर मुलायम ने ज़रूर भाई शिवपाल व् बहु अपर्णा की चुनाव सभाओं तक अपने को सीमित कर लिया | हाँ यादव परिवार की बहु के रूप में डिंपल यादव जैसी शख़्शियत ज़रूर प्रदेश के कई भागों में प्रचार करती नज़र आयीं | लालू यादव ने भी पूर्वांचल की कुछ सभाओं में मोर्चा संभाला | पर अब भी बहस का विषय वहीँ हैं? आख़िर कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का बादशाह?
सुधीर निगम
रेजिडेंट एडिटर
TV INDIA LIVE (Broadcasting Service)
Like us: https://www.facebook.com/shabdansh
———————————————————-
Like us: www.facebook.com/tvindialive
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 