लखनऊ डेस्क/ बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर चुनावी वायदों पर 10 फीसदी भी खरा नहीं उतरने का आरोप मढते हुए आज कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के मामले में ये सरकार जीरो है| मायावती ने एक बयान में कहा, प्रदेश की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के मामले में तो यह सरकार अब तक बहुत बुरी तरह से पिट चुकी है और प्रदेश में चोरी, डकैती, लूटमार, हत्या, वसूली, जातीय हिंसा, महिला उत्पीडन, माफिया, सामंती, सांप्रदायिक तत्वों का जबर्दस्त आतंक 100 दिन में चरम सीमा पर पहुंच चुका है|
उन्होंने कहा, ऐसी स्थिति में प्रदेश की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर इस सरकार को 100 दिन में 100 में से एक नंबर भी नहीं दिया जा सकता है| प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के मामले में यह सरकार अपने 100 दिनों के दौरान चुनावी वायदों के मुताबिक अभी तक दस प्रतिशत भी खरी नहीं उतरी है और खासकर कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के मामले में तो यह सरकार जीरो है|
बसपा सुप्रीमो ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा, भगवा तुष्टिकरण की संघी नीति को अपना आदर्श बनाने के कारण उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था का बुरा हाल है| मायावती ने कहा कि यह सरकार ना तो श्वेत पत्र और ना ही उपलब्धियों की कोई पुस्तिका जारी करने की हिम्मत जुटा पायी| आम जनता भाजपा सरकार में विश्वास खोती हुई नजर आ रही है| उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ही तरह प्रदेश की योगी सरकार जन कल्याण के मामलों में आम जनता के साथ धोखा कर रही है|

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 