लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीन नवंबर से अपनी विकास योजनाओं को लेकर रथयात्रा पर निकल रहे हैं। इस बार उन्होंने इस यात्रा को ‘विकास से विजय की ओर’ नाम दिया है। अखिलेश यादव की युवा टीम रथ यात्रा के जरिए पहले दिन मेगा शो करने की तैयारी में है। इसे अखिलेश समर्थकों के लिए ताकत दिखाने का पहला बड़ा मौका माना जा रहा है। पार्टी और परिवार में मची कलह के बीच देखने वाली बात यह है कि सीएम की इस रथयात्रा को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, वरिष्ठ मंत्री आजम खां आदि बड़े नेता हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हैं या सीएम अकेले ही रथ पर सवार होकर निकलेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, यह रथयात्रा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के रास्ते गुजरेगी। मुख्यमंत्री के साथ उनके हजारों समर्थक अपने-अपने वाहनों में इस रथयात्रा में साथ रहेंगे। अखिलेश का यह काफिला लखनऊ से चल कर इटावा तक जाएगा। बीच में बीच में वह जनसभा भी कर सकते हैं। ट्रस्ट के सदस्य व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी का कहना है कि रथयात्रा के रूट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रा कई चरणों में पूरे प्रदेश का दौरा करेगी। मुख्यमंत्री अपनी सुविधा के हिसाब से सरकारी काम निपटाने के लिए बीच-बीच में विराम भी लेंगे।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 