TIL Desk #Election/ यूपी असेम्बली के चुनाव में इस बार ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगने जा रहा है | सभी प्रमुख दलों ने अपने ४०-४० स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है | बसपा ने जहाँ अपनी एक मात्र महिला स्टार सुप्रीमो मायावती पर ही फिर भरोसा जताया है, वहीँ सपा ने पहली बार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को भी प्रचार की कमान थमा दी है | सपा से गठबंधन के बाद कांग्रेस ने भी प्रियंका गाँधी (वाड्रा) को अमेठी-रायबरेली के बाहर सूबे के अन्य इलाकों में प्रचार के लिए अपनी सूची में नाम डाला है | अंदरखाने की खबरों के मुताबिक प्रियंका-डिंपल की जोड़ी संयुक्त रूप से कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगी | उनके कार्यक्रमो की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है | मतदाता भी बेसब्र है कि कब उसे भाषणों के रूप में इनके ‘छौंका’ कि खुशबू मिले |
भाजपा भी प्रचार में ग्लैमर लाने से पीछे नहीं है | उसने भी फिल्म अभिनेत्री व् मथुरा कि सांसद हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री व् टी वी कलाकार रहीं स्मृति ईरानी के अलावा अपना दल कि अनुप्रिया पटेल को भी स्टार प्रचारक बनाया है | साथ ही उमा भारती, मेनका गाँधी, साध्वी निरंजन ज्योति, कृष्णा राज व् प्रियंका रावत जैसे चेहरों को भी सत्रहवीं विधान सभा के प्रचार में लगा दिया है | ये सभी महिला नेता अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए कमर कस चुकी है |
पहले व् दूसरे चरण का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है | लेकिन अखिलेश यादव के आलावा कोई अन्य चमत्कारी नेता अब तक सभाओं को संबोधित करने नहीं निकले है | खुद प्रधानमंत्री मोदी की सभायें भी फ़रवरी के पहले सप्ताह से ही शुरू हो रही हैं | लेकिन यूपी वाले बेसब्र हैं कि प्रियंका व् डिंपल की जोड़ी देखने व् सुनने के लिए | क्योंकि प्रियंका गाँधी अबतक सीमित रही केवल अपनी माँ सोनिया तथा भाई राहुल के क्षेत्रों रायबरेली व् अमेठी तक | जबकि डिंपल को सुना गया उनके संसदीय क्षेत्रों फ़िरोज़ाबाद व् कन्नौज में | अब ये जोड़ी क्या धमाल मचाएगी इसके नतीजे तो चुनाव परिणाम ही बताएँगे | किन्तु यह तय हैं कि दोनों ही दलों के फैसले में फिलहाल भाजपा व् बसपा दोनों ही बेचैन हैं |
सुधीर निगम
रेजिडेंट एडिटर
Like us: https://www.facebook.com/shabdansh
—
Like us: www.facebook.com/tvindialive
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 