नई दिल्ली डेस्क/ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि किसी फैसले को वापस लेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खून में नहीं है | उन्होंने कहा कि 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने का फैसला सरकार कभी वापस नहीं लेगी | नायडू ने कहा कि नोटबंदी का फैसला किसी भी हालत में वापस नहीं लिया जाएगा, सरकार ‘सुधार के लिए तैयार है |’ उन्होंने विपक्षी पार्टियों से यह भी कहा कि यदि उनके पास कोई सुझाव है, तो उसे जाहिर करें |
दिल्ली देहात किसान मजदूर महापंचायत को संबोधित करते हुए नायडू ने ऐसे समय में यह टिप्पणी की है जब विपक्षी पार्टियां नोटबंदी के फैसले का पुरजोर विरोध कर रही हैं और इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रही है | नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए सरकार के तैयार होने का दावा करते हुए नायडू ने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाया कि वह हंगामा खड़ा कर बहस से भाग रही हैं |
लोकसभा और राज्यसभा में नोटबंदी के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है, जिससे इस शीतकालीन सत्र में अब तक हर दिन दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ रही है | उड़ी आतंकवादी हमले के शहीदों की तुलना नोटबंदी के फैसले के बाद की मुश्किलों की चपेट में आकर दम तोड़ने वालों से करने के लिए विपक्षी नेताओं पर बरसते हुए नायडू ने कहा, ‘यह शर्मनाक है…बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, वे मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं |’

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 